क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*वाराणसी : रील बनाने के चक्कर में जिला जज की कुर्सी तक पहुंची महिला, पुलिस ने लिया संज्ञान*

वाराणसी

*वाराणसी : रील बनाने के चक्कर में जिला जज की कुर्सी तक पहुंची महिला, पुलिस ने लिया संज्ञान*

#वाराणसी में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक महिला को अदालत के भीतर जिला जज की कुर्सी तक ले गई। बताया जा रहा है कि महिला सुबह अदालत खुलने से पहले ही परिसर में पहुंच गई और जिला जज की कुर्सी पर बैठकर “ऑर्डर-ऑर्डर, कार्रवाई शुरू की जाए” कहते हुए रील बनाने लगी।
जानकारी के अनुसार, वास्तविक जिला जज के पहुंचने से पहले ही महिला का यह वीडियो बनाने का प्रयास लोगों की नजर में आ गया, जिसके बाद संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को रोककर पूछताछ शुरू की।
बताया जा रहा है कि रील बनाने में मशगूल महिला पुलिस की कार्रवाई के दौरान भी बहस करती नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला अदालत परिसर के संवेदनशील क्षेत्र तक कैसे पहुंची । पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!