*कौशाम्बी : दिल्ली से झारखंड शव लेकर जा रही एंबुलेंस DCM से टकराई, 7 लोग घायल*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी : दिल्ली से झारखंड शव लेकर जा रही एंबुलेंस DCM से टकराई, 7 लोग घायल*
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से झारखंड शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस नंदमई मोड़ के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रही DCM से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस दिल्ली से एक मृतक का शव लेकर झारखंड जा रही थी। इसी दौरान नंदमई मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे एंबुलेंस DCM से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


