क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का हंगामा, दो घंटे तक बंद रहीं कक्षाएं*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का हंगामा, दो घंटे तक बंद रहीं कक्षाएं*

चायल। नगर पंचायत चायल कस्बे स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं के विरोध के चलते विद्यालय परिसर में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और कक्षाओं का संचालन भी प्रभावित रहा।
बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं स्कूल की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी से शिकायत करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शिक्षकों ने उन्हें रास्ते से वापस विद्यालय बुला लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में ही अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जताया।
हंगामे के दौरान शिक्षक छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब दो घंटे तक कक्षाओं का संचालन प्रभावित रहा। बाद में प्रधानाचार्य की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए।
फिलहाल छात्र-छात्राओं की शिकायतों और विद्यालय में बताई जा रही अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई और समाधान का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!