*कौशांम्बी में पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी*
कौशाम्बी
*कौशांम्बी में पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी*
कौशाम्बी। पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जिले में अवैध पटाखा भंडारण और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। संदीपन घाट, करारी, महेवाघाट, कड़ा धाम और पिपरी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर सघन जांच अभियान चलाया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान पटाखा निर्माण एवं विस्फोटक सामग्री से जुड़ी वस्तुएं बरामद की गईं। बरामदगी के मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एसपी सत्यनारायण के मुताबिक, अवैध पटाखा भंडारण और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ विशेष पुलिस को ऐसे मामलों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस सख्त, अवैध पटाखा कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
