क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*मेरठ दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने टोल प्लाज़ा पर रोका, सड़क पर धरने पर बैठे*

मेरठ

*मेरठ दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने टोल प्लाज़ा पर रोका, सड़क पर धरने पर बैठे*

मेरठ। दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को मेरठ के सिवाया टोल प्लाज़ा पर पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आज़ाद अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
इस दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांग रखी कि उन्हें कम से कम तीन वाहनों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सुरक्षा या अन्य कारणों से वहां जाना संभव नहीं है, तो पीड़ित परिवार को किसी गेस्ट हाउस में बुलाकर मुलाकात कराई जाए।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर प्रयागराज के पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश भी पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!