*कौशाम्बी नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद*
कौशाम्बी। जिले के चरवा थाना क्षेत्र के पांसौर गांव में वाहन चालकों को कथित रूप से ठगने के लिए नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया तैयार किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस और EIPR इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर पीयूष श्रीवास्तव एवं देवेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया के भरे और खाली डिब्बे, पैकिंग सामग्री तथा निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नकली उत्पाद तैयार कर वाहन चालकों को असली बताकर बेचा जा रहा था। हालांकि, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद सामग्री की जांच कराई जाएगी, ताकि नकली उत्पाद के निर्माण और बिक्री से जुड़े पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


