क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी टीसी के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने सुनाई आपबीती*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी टीसी के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने सुनाई आपबीती*

कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत काजू स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) लेने पहुंचे छात्रा के मौसेरे भाई ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अनुज कुमार यादव का आरोप है कि टीसी जारी करने के नाम पर उनसे ₹1000 सुविधा शुल्क की मांग की गई।
आरोप है कि जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो प्रधानाध्यापक नाराज हो गए और कथित तौर पर चप्पल से मारपीट की। साथ ही उनका मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित अनुज कुमार यादव ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी आपबीती साझा की है। घटना से संबंधित एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, इस मामले में अभी तक शिक्षा विभाग या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है। मामले की सत्यता और आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
(नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष या विभागीय पुष्टि प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।) पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!