*कौशाम्बी में पत्रकारों ने दिल्ली की घटना पर जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में पत्रकारों ने दिल्ली की घटना पर जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग*
कौशाम्बी। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी ने गंभीर नाराजगी जताई है। क्लब की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित अभद्रता एवं मारपीट के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई।
पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

