क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का बड़ा आंदोलन, चायल तहसील के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू*

कौशाम्बी

*किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का बड़ा आंदोलन, चायल तहसील के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू*

कौशाम्बी। किसानों की विभिन्न समस्याओं और न्याय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को चायल तहसील के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

भाकियू जिलाध्यक्ष का आरोप है कि किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हो सका। समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज संगठन ने अब अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है।

धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया जाए। जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों और न्याय के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों के बड़ी संख्या में जुटने से तहसील परिसर में प्रशासनिक हलचल भी देखने को मिली।
भाकियू का स्पष्ट संदेश—किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा धरना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!