E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी: जिलाधिकारी ने कृषि एवं एलाइड विभागों की योजनाओं की समीक्षा की, 100% प्रगति के दिए निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशांबी: जिलाधिकारी ने कृषि एवं एलाइड विभागों की योजनाओं की समीक्षा की, 100% प्रगति के दिए निर्देश*

Oplus_131072

कौशांबी में जिलाधिकारी ने उदयन सभागार में कृषि विभाग तथा कृषि से जुड़े एलाइड विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग और एल.डी.एम. की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) की एक बड़ी यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें और कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य किसानों को मिल सके।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ सीधे किसानों और आम जनता तक पहुंचना चाहिए। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

 

 

पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!