क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी एंटी नारकोटिक्स व कोखराज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ₹50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी एंटी नारकोटिक्स व कोखराज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ₹50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*

कौशाम्बी। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टीम और कोखराज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रयागराज-हाईवे पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक कार में रखा करीब 1 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹50 लाख बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की खेप उड़ीसा से फतेहपुर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान उर्फ गयासु और राहुल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!