क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज मकान की छत के ऊपर से गुजर रही ,11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, हादसे की आशंका से परिवार दहशत में*

प्रयागराज

*प्रयागराज मकान की छत के ऊपर से गुजर रही ,11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, हादसे की आशंका से परिवार दहशत में*

प्रयागराज के असरावल खुर्द निवासी रमेश पाल ने मकान की छत के ऊपर से गुजर रही, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि तार घर की छत के बेहद करीब से गुजर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। डर के कारण परिवार के लोग छत पर जाने से बचते हैं, जबकि घर में छोटे-छोटे बच्चे होने से खतरा और भी बढ़ गया है।
पीड़ित रमेश पाल पुत्र स्व. भगौती पाल ने मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी दिन अप्रिय घटना हो सकती है। फिलहाल परिवार भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!