*कौशाम्बी घर के बाहर खेल रहे मासूम की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी घर के बाहर खेल रहे मासूम की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत*
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला हजरतगंज में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम रौनक पुत्र राजकुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मासूम खेलते-खेलते पानी से भरे स्थान के पास पहुंच गया, जहां हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने जब बच्चे को काफी देर तक नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बच्चे को पानी में पाया गया। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
