क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल मिला गुमशुदा बालक, परिजनों ने जताया आभार*

कौशाम्बी

*कौशांबी पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल मिला गुमशुदा बालक, परिजनों ने जताया आभार*

कौशांबी। थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा बालक प्रिंस को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस सफलता से परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, 12 जून को बालक के परिजनों ने उसके अचानक लापता होने की सूचना थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस को दी थी। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लगातार जांच-पड़ताल की तथा संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 13 जून को गुमशुदा बालक को सकुशल खोज निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया था और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बालक की तलाश की गई। पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली के चलते बालक को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली।
स्थानीय लोगों ने भी कौशांबी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जनसुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति कौशांबी पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!