https://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी पूर्व प्रधान मनोज हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड बताया जा रहा रोशन लाल पासी*

कौशाम्बी

*कौशांबी पूर्व प्रधान मनोज हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड बताया जा रहा रोशन लाल पासी*

कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हुए पूर्व प्रधान मनोज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी और पट्टी नरवर ग्राम सभा के प्रधान रोशन लाल पासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रोशन लाल पासी को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई के चलते पूर्व प्रधान मनोज की हत्या की गई थी। पुलिस अब तक इस मामले में तीन शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चौथे आरोपी सूरज पासी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। मामले में लगातार पूछताछ और जांच जारी है।
यह पूरा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नरना उर्फ आलमचंद गांव का है, जहां हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!