*कौशांबी: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला व बच्चे समेत चार घायल*
कौशाम्बी

*कौशांबी: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला व बच्चे समेत चार घायल*
कौशांबी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो युवक, एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

