*फतेहपुर: ड्रोन कैमरे की उड़ान की अफवाहों पर पुलिस अधीक्षक ने दी स्पष्ट जानकारी*
फतेहपुर जिले
*फतेहपुर: ड्रोन कैमरे की उड़ान की अफवाहों पर पुलिस अधीक्षक ने दी स्पष्ट जानकारी*
फतेहपुर जिले
में बीती रात ड्रोन कैमरे से उड़ान और रेकिंग किए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। इस पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अब तक ड्रोन की किसी भी सूचना में सत्यता नहीं मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी तरह निश्चिंत रहें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ग्रुपों के माध्यम से ड्रोन से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाता है या फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अफवाह से जुड़ी पोस्ट डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि आपसी माहौल खराब करने की कोशिश न करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर किसी राहगीर के साथ मारपीट जैसी घटनाओं से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल अपने स्थानीय थाना को दें।