*कौशाम्बी : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा, बड़ा हादसा टला*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा, बड़ा हादसा टला*
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हो गया, हालांकि बिजली कटौती होने के कारण परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर गांव निवासी नौसे पुत्र स्वर्गीय अली जान के घर में अचानक ट्रैक्टर घुस गया। हादसे में घर के बाहर खड़ी दोपहिया बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बिक्री के लिए रखी सीमेंट की चादरें भी टूट गईं।
घटना में ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए चायल सीएचसी भेज दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।