Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत, एसपी ने वितरित किए कैप और सनग्लास*

कौशाम्बी

*कौशांबी : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत, एसपी ने वितरित किए कैप और सनग्लास*

Oplus_131072

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कौशांबी पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कैप और सनग्लास वितरित किए, ताकि तेज धूप और हीटवेव से उन्हें राहत मिल सके।
इस दौरान एसपी ने कहा कि चिलचिलाती धूप में घंटों ड्यूटी करने वाले यातायात कर्मियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, समय-समय पर ORS लेने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कौशांबी पुलिस की इस पहल की पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। गर्मी के इस कठिन दौर में विभाग का यह कदम ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!