*कौशांबी अवैध रास्ता बंद कराने पहुंची NHAI टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस जीप के आगे लेटे होटल कर्मचारी*
कौशाम्बी
*कौशांबी : अवैध रास्ता बंद कराने पहुंची NHAI टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस जीप के आगे लेटे होटल कर्मचारी*
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में स्थित जायसवाल होटल के सामने उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को बंद कराने पहुंची। कार्रवाई के दौरान होटल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस जीप के आगे लेटकर जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि होटल संचालकों द्वारा नेशनल हाईवे किनारे नियमों के विपरीत अवैध कटिंग कर रास्ता बना लिया गया था। इसकी शिकायत और जांच के बाद NHAI की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी, ताकि अवैध रास्ते को बंद कराया जा सके।
कार्रवाई शुरू होते ही होटल कर्मचारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। विरोध कर रहे कुछ कर्मचारी पुलिस जीप के सामने सड़क पर लेट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस और होटल कर्मचारियों के बीच तीखी बहस और विरोध प्रदर्शन साफ देखा जा सकता है।
फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।