E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में ‘हर घर जल योजना’ अधूरी, ग्रामीणों का प्रदर्शन*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में ‘हर घर जल योजना’ अधूरी, ग्रामीणों का प्रदर्शन*

कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील के मोगरी कड़ा गांव में ‘हर घर जल योजना’ अधूरी पड़े होने से ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में वर्ष 2023 में पानी टंकी और पाइपलाइन परियोजना का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बाद भी योजना पूरी नहीं हो सकी। अधूरे निर्माण और जलापूर्ति शुरू न होने से गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। महिलाओं और बच्चों को रोजाना पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरी पड़ी ‘हर घर जल योजना’ का कार्य जल्द पूरा कर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!