*कौशाम्बी अंबेडकर जयंती पर सपा की गोष्ठी, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी अंबेडकर जयंती पर सपा की गोष्ठी, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
कौशाम्बी जनपद में अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज तथा सपा सांसद Pushpendra Saroj शामिल हुए।
दोनों नेताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह कार्यक्रम ओसा क्षेत्र के चापरी आम के पास आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से मजबूती के साथ जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि संगठन को मजबूत कर ही समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापस लाया जा सकता है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 2027 में सपा सरकार बनाने को लेकर जोश भरा नजर आया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि Parvez Akhtar Ansari समेत कई अन्य सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।