E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: शहजादपुर में होलिका रखने को लेकर विवाद, प्रशासन ने संभाली स्थिति*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: शहजादपुर में होलिका रखने को लेकर विवाद, प्रशासन ने संभाली स्थिति*

Oplus_131072

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित हनुमान टोला में घर के बाहर होलिका रखने को लेकर अचानक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सिराथू क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार एवं उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से मामले को शांत कराया। प्रशासन की तत्परता से संभावित बड़ी घटना टल गई और गांव में शांति व्यवस्था बहाल हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!