*प्रयागराज: साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी बोर्ड चलाने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार*
प्रयागराज
*प्रयागराज: साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी बोर्ड चलाने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार*

प्रयागराज में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम की टीम ने उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था संचालित करने वाले मुख्य संचालक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक फर्जी संस्था चलाकर वेबसाइट के माध्यम से लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्र उपलब्ध करा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध तरीके से फर्जी और अमान्य प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें जारी करता था, जिससे कई लोगों को गुमराह किया जा रहा था।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे फर्जी संस्थानों और वेबसाइटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को ठगी और धोखाधड़ी से बचाया जा सके। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें