*जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा एक्शन मोड में, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*
कौशांबी।
*जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा एक्शन मोड में, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*
कौशांबी।

जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा बुधवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी शर्मा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जनसंबंधी कार्यों में लापरवाही या शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई विभागों के कार्यों की वास्तविक स्थिति देखी और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो।