E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: दूसरे दिन भी जारी रहा पत्रकारों का धरना, इस्तियाक अहमद की गिरफ्तारी का विरोध तेज*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: दूसरे दिन भी जारी रहा पत्रकारों का धरना, इस्तियाक अहमद की गिरफ्तारी का विरोध तेज*

Oplus_131072
Oplus_131072

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में पत्रकार इस्तियाक अहमद की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पत्रकारों का आरोप है कि एक कथित भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में राजनीतिक दबाव के चलते पत्रकार इस्तियाक अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों का कहना है कि घटना के समय इस्तियाक अहमद एक शादी समारोह में मौजूद थे, बावजूद इसके उन्हें मामले में नामजद कर कार्रवाई की गई।
धरना दे रहे पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि पत्रकार निर्दोष पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।
फिलहाल, डायट मैदान में धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!