*कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार डीसीएम, सड़क पर फैला डीजल*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार डीसीएम, सड़क पर फैला डीजल*

कौशाम्बी जनपद में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर खड़े टैंकर में तेज रफ्तार डीसीएम जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर की बॉडी फट गई और भारी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर फैले डीजल को भरने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और होड़ मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर और डीसीएम को हाइवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, डीसीएम कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
