E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की नवाचार क्षमता*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की नवाचार क्षमता*

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी से बच्चों में बढ़ी वैज्ञानिक सोच कौशांबी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान विषय पर तैयार किए गए विभिन्न नवाचार मॉडलों का अवलोकन कर अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छता, तकनीकी नवाचार तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से संबंधित आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाते हुए विषय की विस्तृत जानकारी दी।

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय चरवा प्रथम की छात्रा शिल्पा को टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

द्वितीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवां की छात्रा शशि यादव,

तृतीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयद सरावां की छात्रा इकरा बेगम,

चतुर्थ स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हरौली के छात्र नितेश,

तथा पंचम स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय पुनवार की छात्रा हिमानी चौरसिया को टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र एवं शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ब्लॉक मंझनपुर की टीम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सरसवां की टीम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मूरतगंज की टीम के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, शिक्षण सामग्री एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि बच्चों द्वारा कृषि, पर्यावरण एवं दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखकर तैयार किए गए मॉडल सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ऐसे नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह प्रदर्शनी इस बात का प्रमाण है कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में नवाचार की भावना विकसित होती है और वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं। बच्चों द्वारा ‘क्यों’ और ‘कैसे’ जैसे प्रश्न पूछना ही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है, जो उनकी जिज्ञासा एवं सीखने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्राचार्य डाइट निधि शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!