E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी: नहर पुल के पास लावारिश हालत में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंपा*

कौशाम्बी

*कौशांबी: नहर पुल के पास लावारिश हालत में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंपा*

Oplus_131072

कौशांबी | थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरई नहर पुल के समीप बीती शाम लगभग 8 बजे एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची की उम्र करीब 10 से 15 दिन बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपसहसा गांव निवासी भोलई सरोज की पत्नी को नहर पुल के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार की जाएगी। वहीं, पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!