E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी में यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियां तेज, नकलविहीन परीक्षा के निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशांबी में यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियां तेज, नकलविहीन परीक्षा के निर्देश*

कौशांबी। जिलाधिकारी ने उदयन सभागार में पुलिस अधीक्षक के साथ यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता और शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!