E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में शोक*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में शोक*

Oplus_131072

कौशाम्बी सरायअकील थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की मेड़ पर पैदल जा रही एक महिला टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान किरन कोरी (30) पत्नी कुलदीप, निवासी ग्राम इमली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से महिला का पैर काफी देर तक जलता रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सरायअकील पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पर तहसील प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को गांव में जर्जर और लटकते बिजली तारों की समस्या से अवगत कराते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले भी कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

महिला की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!