E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का हुआ सुनवाई*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का हुआ सुनवाई*

पिपरी थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विकास सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई की और संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण का आश्वासन दिया।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, आपसी रंजिश, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रकरण सामने आए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के बाद निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस कर्मियों सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को अपनी शिकायत सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे पारदर्शिता और विश्वास को मजबूती मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!