E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: सैनी थाना क्षेत्र में खड़े कंटेनर से टकराई नैनो कार, चार लोग घायल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: सैनी थाना क्षेत्र में खड़े कंटेनर से टकराई नैनो कार, चार लोग घायल*

Oplus_131072

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन स्थित राज दरबार फैमिली बाबा के सामने बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में तेज रफ्तार नैनो कार जा टकराई, जिसमें बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से चालक कंट्रोल खो बैठा और वाहन सीधे कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कंटेनर और क्षतिग्रस्त नैनो कार को कब्जे में ले लिया है।

हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अंधेरा और वाहन की तेज रफ्तार बड़ा कारण हो सकते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!