E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी सिराथू विकास खण्ड के ग्राम रघुनाथपुर में विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण*

कौशांम्बी

*कौशाम्बी सिराथू विकास खण्ड के ग्राम रघुनाथपुर में विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण*

Oplus_131072
Oplus_131072

कौशाम्बी जनपद के सिराथू विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण उपरांत खण्ड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) को उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ग्राम की नालियों के निर्माण एवं गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गांव में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया।
प्रधानाध्यापक को विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विशेष ध्यान देने, निपुण तालिका लगाने तथा उसे नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को आंगनवाड़ी केंद्रों पर समयबद्ध पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने एवं ई.सी.सी.ई. किट का प्रभावी उपयोग कराने के निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जांच हेतु 03 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) को शामिल किया गया है। टीम को समयबद्ध जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचनाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!