क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा: पंचर बना रहे चार लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सभी की मौत*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा: पंचर बना रहे चार लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सभी की मौत*

कौशाम्बी। जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा त्रिलोकपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब चारपाई लेकर कानपुर जा रही एक पिकअप गाड़ी का टायर पंचर हो गया था और चालक सहित अन्य लोग सड़क किनारे वाहन का पंचर ठीक कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े चारों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान सैनी और कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!