E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अंबावता ने सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अंबावता ने सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन*

कौशाम्बी जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा से मिला। इस दौरान किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बिजली, सिंचाई, खाद-बीज, आवारा पशु, गन्ना भुगतान सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसान लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा समय रहते समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!