E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबकर मौत, तीन को नाविकों ने बचाया*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबकर मौत, तीन को नाविकों ने बचाया*

Oplus_131072

कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छेकवा गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दो युवक अचानक डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाविक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो युवकों को नहीं बचाया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!