E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज में बड़ा हादसा टला तालाब में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित*

प्रयागराज

*प्रयागराज में बड़ा हादसा टला तालाब में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित*

Oplus_131072

प्रयागराज। शहर के बीचों-बीच को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक संतुलन खोकर तालाब में जा गिरा। यह हादसा केपी ग्राउंड के पीछे स्थित इलाके में हुआ, जहां विमान गिरने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एयरक्राफ्ट उड़ान प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी कारणों से नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि विमान दलदली क्षेत्र में गिरा, जिससे टक्कर का असर काफी हद तक कम हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के तुरंत बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पायलट को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया गया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक अंडर-ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी टीम द्वारा विमान की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!