E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी में 163 किलो मिलावटी खोआ जब्त: चरवा चौराहे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई*

कौशाम्बी

*कौशांबी में 163 किलो मिलावटी खोआ जब्त: चरवा चौराहे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई*

Oplus_131072

कौशांबी—खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार सुबह चरवा चौराहे पर मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 163 किलो मिलावटी खोआ जब्त किया। टीम ने मौके पर ही पूरा माल नष्ट करवा दिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रसाद तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारत मिश्रा और नितिन कुमार की टीम सुबह करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। अचानक छापेमारी देख मिलावटी खोआ बेचने पहुंचे व्यापारी अपना सामान छोड़कर भाग खड़े हुए।

टीम ने दो व्यापारियों के खोए के नमूने भी भरे और करीब एक घंटे तक उनके लौटने का इंतजार किया। लोगों को यह भी सूचित किया गया कि वे आकर अपने खोए के नमूने भरवा सकते हैं, लेकिन कोई वापस नहीं आया। इसके बाद भीड़ की मदद से गड्ढा खुदवाकर 163 किलो मिलावटी खोआ नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मिलावटी खोआ बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारत मिश्रा ने कहा कि बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हालत में ऐसी वस्तुएं बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!