E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

प्रयागराज: जायसवाल समाज का 16वां सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

प्रयागराज

प्रयागराज: जायसवाल समाज का 16वां सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Oplus_131072

प्रयागराज। संगम नगरी के कटघर चौराहा स्थित जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज द्वारा 16वां सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समाज के जरूरतमंद परिवारों के 9 जोड़ों का विवाह सनातन परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

समारोह में वर–वधु को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सभी वस्तुएँ निःशुल्क भेंट की गईं। विवाह संयोजक एडवोकेट टी. एन. जायसवाल ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से समाज द्वारा यह सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष भी समाज के सहयोग से सभी जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

बारात प्रस्थान के दौरान समाज के लोगों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। समाजसेवी नीलू जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को मंगलसूत्र और गृहस्थी का पूरा सामान प्रदान करते हुए अखंड सुहाग और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

आयोजक एडवोकेट आलोक जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने देशभक्ति और सनातन संस्कृति पर मनमोहक काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

मुंबई से आए सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं ने 16 वर्षों से लगातार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के लिए संयोजक टी. एन. जायसवाल का मंच पर सम्मान किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!