*प्रयागराज : चलती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप*
प्रयागराज
*प्रयागराज : चलती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप*

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार से धुआं और चिंगारी निकलते देख चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।