E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराया कंटेनर, चालक केबिन में 2 घंटे तक फंसा रहा*

कौशांबी।

*कौशांबी हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराया कंटेनर, चालक केबिन में 2 घंटे तक फंसा रहा*

कौशांबी।

Oplus_131072

गुरुवार तड़के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकवन चौराहा पुल पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर से जा टकराया, जिससे कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से चालक को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने चाकवन पुल के पास अचानक ब्रेक लगाए। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत के चलते ट्रेलर चालक को रफ्तार धीमी करनी पड़ी, जिससे पीछे आ रहा कंटेनर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कोखराज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन बुलवाई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद कंटेनर के चालक संजू (पुत्र रामनारायण, निवासी फिरोजाबाद) को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

हादसे के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। घायल चालक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!