E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी : वोटर लिस्ट से नाम कटने पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का हंगामा, कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी। मंझनपुर

*कौशाम्बी : वोटर लिस्ट से नाम कटने पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का हंगामा, कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गुरुवार को ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की लापरवाही और दबाव में प्रशासन द्वारा PDA समाज के लोगों के नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।

महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि वोटर लिस्ट से नाम कटवाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इससे बड़ी संख्या में PDA समाज के मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। सभा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जमकर नारेबाज़ी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि वोटर लिस्ट की पुनः जाँच कराई जाए और PDA समाज सहित सभी मतदाताओं के नाम तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं।

कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध जताने के बाद समाजवादी पार्टी महिला सभा के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपते समय महिला सभा पदाधिकारियों के साथ स्थानीय कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!