*प्रयागराज: मवेशी लदे ट्रक में लगी आग, कई बकरों की दर्दनाक मौत*
प्रयागराज,
*प्रयागराज: मवेशी लदे ट्रक में लगी आग, कई बकरों की दर्दनाक मौत*
प्रयागराज,

1 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हाईवे पर एक मवेशियों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे कई बकरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। अग्निशमन दल की तत्परता से लगभग 100 बकरों की जान बचा ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी एक व्यक्ति कानपुर से बकरे लादकर कोलकाता की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बलीपुर गांव के पास हाईवे पर पहुंचा, अचानक उसके इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पूरे वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कई बकरे आग की चपेट में आकर दम तोड़ चुके थे।
घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और करीब 100 बकरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।