क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: सात सूत्रीय मांगों को लेकर सपा अधिवक्ता सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: सात सूत्रीय मांगों को लेकर सपा अधिवक्ता सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा ने बुधवार को चायल तहसील परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम को सौंपते हुए विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
ज्ञापन में 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। साथ ही प्रदर्शनकारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।
सपा अधिवक्ता सभा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ कथित अभद्र व्यवहार किया गया। ज्ञापन में संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, संविधान विरोधी कार्यों की जिम्मेदारी तय करने तथा प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग का भी उल्लेख किया गया।
इसके अलावा ज्ञापन में नीट परीक्षा से जुड़े दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, आंदोलन के दौरान मृत छात्रों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कथित राजनीतिक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी शामिल रही।
इस दौरान आनंद मोहन पटेल, अनिल यादव, राजू पटेल, जितेंद्र कुमार पासी, चन्द्रबली, राज यादव, भारत लाल, उत्तम यादव, मोहम्मद अहमद, रन्नो देवी, अनवर अहमद खान, मोहम्मद फैजान सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!