क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी स्टार केयर अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी स्टार केयर अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप*

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे स्थित स्टार केयर अस्पताल में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कुरई उपरहार गांव का रहने वाला था। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

हंगामे की सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का है।

पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!