क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: 2.5 फीट कद का 46 वर्षीय युवक राशन कार्ड बनवाने की गुहार लेकर पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: 2.5 फीट कद का 46 वर्षीय युवक राशन कार्ड बनवाने की गुहार लेकर पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस*

कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के मकनपुर वारी गांव निवासी 46 वर्षीय साफिर अहमद शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से राशन कार्ड बनवाने की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
साफिर अहमद का कहना है कि वह पिछले काफी समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित विभाग और सिराथू तहसील के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन सका। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कमीशन की मांग पूरी न करने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द उनका राशन कार्ड जारी कराने की मांग की है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि, कमीशन मांगने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!