*कौशाम्बी चायल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी चायल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं*
कौशाम्बी। शनिवार को चायल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (एडीएम) शलिनी प्रभाकर ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम, तहसीलदार सिद्धांत कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवांक सिंह, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, सौरभ सिंह, संजय कुमार सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

