*कौशाम्बी कार्यक्रम में जाते समय खेत में उतरीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल, किसानों संग की धान की रोपाई*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी कार्यक्रम में जाते समय खेत में उतरीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल, किसानों संग की धान की रोपाई*
कौशाम्बी। सिराथू विधानसभा क्षेत्र की विधायक पल्लवी पटेल ने बुधवार को कार्यक्रम में जाते समय कोखराज क्षेत्र के एक खेत में धान की रोपाई होती देख अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद वह स्वयं खेत में उतरीं और किसानों व महिला श्रमिकों के साथ धान की रोपाई की।
रोपाई के दौरान विधायक ने खेत में काम कर रही महिलाओं और किसानों से बातचीत कर खेती-किसानी, फसल उत्पादन तथा किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
पल्लवी पटेल ने कहा, “इस देश की पहचान किसान हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन कई बार उसे अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और लाभ मिलना चाहिए।”
विधायक के खेत में पहुंचकर किसानों के साथ धान की रोपाई करने का यह दृश्य आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनके बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करने की पहल बताया
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
