*हरदोई दहेज में मिली बाइक को लेकर महिला थाने के बाहर पति-पत्नी में विवाद, सड़क पर हुआ हंगामा*
हरदोई
*हरदोई दहेज में मिली बाइक को लेकर महिला थाने के बाहर पति-पत्नी में विवाद, सड़क पर हुआ हंगामा*
हरदोई, उत्तर प्रदेश। हरदोई जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने के बाहर दहेज में मिली बाइक के मालिकाना हक और उसकी चाबी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला सड़क पर धक्का-मुक्की और एक-दूसरे का कॉलर पकड़ने तक पहुंच गया।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मामला शांत करा दिया गया।
नोट: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

